Indian Railway: लखनऊ के इस स्टेशन की बदलेगी सूरत, एयरपोर्ट जैसा दिखेगा, सामने आईं तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 11:00 AM IST

Railway Station Redevelopment: भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अलग-अलग स्टेशनों की सूरत बदलने के कार्य में लगा है। रेलवे लखनऊ के भी स्टेशनों का कायाकल्प कर रहा है। रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन के नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने में लगा
  • लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन का हो रहा कायाकल्प
  • नए लुक में दिखाई देगा गोमती नगर स्टेशन, शानदार हैं तस्वीरें


Indian Railway: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए लगातार बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास में है। धीरे-धीरे सभी स्टेशनों की सूरत बदलने का कार्य भी किया जा रहा है। हर स्टेशन को हाईटेक बनाने की योजना पर रेलवे काम कर रहा है। स्टेशनों का स्वरूप बदलने के बाद यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। स्टेशन पर पहुंचते ही क्षेत्रीयता का अहसास भी होने लगेगा। स्टेशनों का विकास भविष्य की जरूरतों को देखते हुए किया जा रहा है। यह अमृत भारत भी कहलाएंगे। अमृत काल में रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत की पहचान दिलाने के लिए रेलवे बोर्ड ने तैयारी तेज कर दी है।

lucknow railway station

नए लुक में गोमती नगर स्टेशन

इसी कड़ी में लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, व्यावसायिक भवन, आर 2 ब्लॉक की पहली और दूसरी मंजिल, ग्राउंड फ्लोर की छत के स्लैब का कार्य पूरा हो गया है।

End of Feed