लखनऊ और प्रयागराज स्टेशनों पर नई व्यवस्था; लगेज चेकिंग के कड़े नियम लागू, अतिरिक्त सामान पर लगेगा ज्यादा चार्ज

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगेज नियमों में बड़ा बदलाव किया है। लखनऊ, प्रयागराज और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर अब एयरपोर्ट जैसी चेकिंग प्रक्रिया लागू की जाएगी। निर्धारित सीमा से अधिक सामान पर यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

Indian Railways Luggage Policy: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सामान को लेकर एक नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है, जिसमें लखनऊ और प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर अब एयरपोर्ट जैसी जांच प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस प्रणाली के तहत यात्रियों के बैग का वजन और आकार दोनों की सख्ती से जांच की जाएगी। यदि कोई बैग निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया, तो यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह नियम उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे द्वारा लखनऊ और प्रयागराज मंडलों के स्टेशनों पर लागू किया जाएगा, जिनमें लखनऊ चारबाग, बनारस, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

लखनऊ और प्रयागराज स्टेशनों पर नई व्यवस्था; लगेज चेकिंग के कड़े नियम लागू, अतिरिक्त सामान पर लगेगा ज्यादा चार्ज

रेलवे ने यात्रियों की श्रेणी के अनुसार फ्री लगेज की सीमा भी निर्धारित की है। फर्स्ट एसी के यात्रियों को 70 किलो, सेकंड एसी को 50 किलो, थर्ड एसी और स्लीपर क्लास को 40 किलो तथा जनरल और सेकंड सिटिंग यात्रियों को 35 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त, यात्री 10 किलो तक और सामान ले जा सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा होने पर उन्हें लगेज बुक कराना अनिवार्य होगा। बिना बुकिंग के अगर कोई यात्री अधिक सामान लेकर चलता है, तो उस पर डेढ़ गुना अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।

End of Feed