चित्रकूट में दिवाली से पहले अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, मकान में चल रहा था व्यापार; एक गिरफ्तार

Chitrakoot News: दिवाली से पहले चित्रकूट में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक मकान में अवैध पटाखों का कारोबार चल रहा था।

Chitrakoot News: चित्रकूट जिला मुख्यालय के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर एक मकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी। कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहर के जगदीशगंज मुहल्ले में शुक्रवार को छापा मारकर एक मकान से बड़ी तादाद में पटाखे बरामद किए गए हैं।

illegal fireworks

सांकेतिक फोटो।

बिना लाइसेंस चल रहा था व्यापार

बता दें कि इस सिलसिले में पकड़ा गया व्यक्ति कुलदीप गुप्ता पटाखा भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद पटाखों को दमकल विभाग को सौंप कर उनकी गिनती करायी जाएगी। इसके बाद उन्हें निष्क्रिय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed