UP में हुए 33 IAS अधिकारियों के तबादले; कमिश्नर कौशल राज शर्मा बने मुख्यमंत्री के सचिव

सोमवार की देर रात उत्तर प्रदेश में कई तबादले हुए हैं। 33 IAS का ट्रांसफर कर दिया गया है। सूची में कई सीनियर अधिकारियों के नाम भी हैं। मुख्यमंत्री सचिव की जिम्मेदारी वाराणसी क्षेत्र के मंडल आयुक्त रहे कौशल राज शर्मा संभालेंगे। इनकी जगह जिलाधिकारी एस राज लिंगम को वाराणसी का कमिश्नर बनाया गया है। देखिए सूची।

घUP News: उत्तर प्रदेश में सोमवार की देर रात 33 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए। इनमें से कई सीनियर अफसर भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा का तबादला कर दिया गया है और उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है। सूचना निदेशक शिशिर सिंह का भी तबादला हुआ है। नए सूचना निदेशक विशाल सिंह बनाए गए हैं।

Ias transfers in UP

यूपी में बदले गए कई IAS अफसरों के पद (फाइल)

इसके साथ ही लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का भी तबादला कर दिया गया है।

End of Feed