लखनऊ

लखनऊ में मॉल के पीछे चोरी-छिपे 'थाईलैंड वाली मसाज', छापे में 6 थाई महिलाएं पकड़ी गईं

लखनऊ पुलिस ने यहां के सबसे बड़े लूलू मॉल के पीछे एक थाई स्पा सेंटर पर छापा मारकर थाईलैंड की 6 महिलाओं को पकड़ा है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने यहां पर छापा मारा। जिन महिलाओं को पकड़ा गया है, उनके पास वर्क वीजा या एम्प्लॉयमेंट वीजा भी नहीं है।

Image

स्पा सेंटर से थाईलैंड की 6 महिलाएं पकड़ी गईं (फोटो - AI Generated)

मसाज करानी हो तो थाईलैंड इसके लिए मशहूर है। लोग हजारों-लाखों रुपये खर्च करके थाईलैंड जाते हैं। लेकिन थाईलैंड में भी मसाज के नाम पर फूहड़ता और जिस्मफरोशी का धंधा ज्यादा चलता है। भारत में भी कई ऐसे स्पा सेंटर हैं जो 'थाईलैंड वाली मसाज' के लिए बदनाम हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। हालांकि, लखनऊ के इस स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का एंगल अभी तक सामने नहीं आया है।

लखनऊ के सबसे बड़े लूलू मॉल के पीछे एक स्पा सेंटर है, जिसका नाम ब्लू बेर्री थाई स्पा सेंटर है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद इस स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने यहां से थाईलैंड की 6 महिलाओं को पकड़ा। बड़ी बात ये है कि इन महिलाओं के पास न तो वर्क वीजा था और न ही एम्प्लॉयमेंट वीजा।

यह महिलाएं बिना रेंट एग्रीमेंट के ही इस स्पा सेंटर को चला रही थीं। पुलिस ने स्पा सेंटर की डायरेक्टर सिमरन सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि सिमरन सिंह वाराणसी की निवासी हैं और कभी-कभार ही लखनऊ आती हैं।

पकड़ी गई 6 महिलाओं में से एक स्पा सेंटर का संचालन करती है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने इस संबंध में बताया कि यह सभी महिलाएं बिजनेस वीजा पर भारत आई थीं। महिलाओं के पास किसी तरह का वर्क वीजा या एम्प्लॉयमेंट वीजा नहीं था। यही नहीं स्पा सेंटर के दस्तावेजों में भी कई पाई गई थी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article