Lucknow News: डालीगंज में पारिवारिक विवाद में सिरफिरे पति ने पत्नी पर 11 सेकेंड में 19 बार चाकुओ से वार कर के पत्नी को घायल कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स की हिम्मत से महिला की जान बच सकी। पत्नी पर चाकुओ के कई वार करने के बाद पति फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार, पति को हसनगंज पुलिस ने बुधवार सुबह कैसरबाग बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
लखनऊ में सिरफिरे पति ने पत्नी पर किया चाकू से वार
