Holi Special Train: रंगों का पर्व होली आठ मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। होली के त्योहार को देखते हुए परिवाहन निगम और भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है। घर पर होली का पर्व मनाने के लिए प्रवासी लोग घर लौट रहे हैं। ऐसे में लोगों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया हुआ है। इस समय ट्रेनों में सीटें फुल हैं। अब यात्रियों को रेलवे ने राहत दी है। रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है, कुछ ट्रेनों को फेरे भी बढ़ाए गए हैं। होली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार और मुंबई के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है।
रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर और छपरा-पनवेल होली स्पेशल ट्रेन तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी।
