लखनऊ

तो इस वजह से राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले की नहीं हो सकी सुनवाई; जानें कब मिली अगली डेट

Rahul Gandhi defamation case: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सांसद-‍विधायक (एमपी/एमएलए) की विशेष अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में बुधवार को सुनवाई टल गई। बता दें कि भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल पर वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था।

Image

राहुल गांधी

Photo : AP

Rahul Gandhi Defamation Case: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सांसद-‍विधायक (एमपी/एमएलए) की विशेष अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में बुधवार को सुनवाई टल गई।

कब होगी अगली सुनवाई?

अधिकारियों ने बताया कि राहुल के वकील के बीमार होने के कारण सुनवाई टल गई और अब अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। इससे पहले 23 नवंबर को दीवानी न्यायालय में विधिक कार्यशाला के आयोजन के कारण भी सुनवाई टल गयी थी।

किसने दर्ज कराया मुकदमा?

सुलतानपुर जिले के हनुमानगंज इलाके में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।

मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि आज (बुधवार को) उनके मुवक्किल (विजय मिश्रा) से जिरह होनी थी और वह अदालत में उपस्थित भी हुए थे, लेकिन राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने अपने बीमार होने का पत्र अदालत में दायर किया, जिसके बाद न्यायालय ने अगली सुनवाई की तिथि 16 दिसंबर तय कर दी।

क्या है पूरा मामला

मिश्रा ने राहुल पर वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। मिश्रा के मुताबिक, राहुल इस वर्ष फरवरी में अपनी ‘भारत जोड़ो, न्याय यात्रा’ के बीच में अदालत में पेश हुए थे, जहां से उन्हें 25-25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिल गयी थी।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article