गाजियाबाद

गाजियाबाद में जाम में फंसे लोगों का गुस्सा हुआ हाई, राहुल गांधी के खिलाफ लगाए नारे; कांग्रेस समर्थकों ने की पिटाई

Ghaziabad News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी के संभल जाने के दौरान गाजियाबाद में भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों का गुस्सा हाई हो गया, तब लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए और लोगों की पिटाई कर दी।

Image

संभल जाने के दौरान राहुल गांधी।

Photo : Twitter

Ghaziabad News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संभल जा रहे थे। उनके काफिले को पुलिस ने गाजियाबाद के गाजीपुर-दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया। काफी देर तक पुलिस और उनके बीच तनातनी चली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें संभल नहीं जाने दिया। इस दौरान बॉर्डर पर भीषण जाम लग गया। इससे परेशान लोगों ने नारेबाजी की।

राहुल के खिलाफ नारेबाजी

हाईवे पर लोगों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। नारेबाजी से गुस्साए कांग्रेस के समर्थकों ने नारे लगाने वालों को पीटना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने राहुल को रोका

बता दें कि पुलिस द्वारा संभल जाने से रोके जाने पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, "पुलिस ने हमें संभल जाने से रोक दिया। विपक्ष के नेता होने के नाते यह मेरा अधिकार और कर्तव्य है कि मैं वहां जाऊं। फिर भी मुझे रोका गया। मैं अकेला जाने को भी तैयार हूं, लेकिन वे इसके लिए भी नहीं माने। यह संविधान के खिलाफ है। भाजपा क्यों डरी हुई है- अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पुलिस को आगे क्यों कर रही है? सच्चाई और भाईचारे के संदेश को क्यों दबा रही है?"

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भाजपा न्याय की आवाज से डरती है। भाजपा इंसानियत और मोहब्बत से डरती है। भाजपा भाईचारे और एकता से डरती है। भाजपा अपने 'नफरत के बाजार' को बचाने के लिए 'मोहब्बत के हर सन्देश' को बैरिकेड कर देना चाहती है। लेकिन न तो मोहब्बत का सन्देश रुकेगा, न ही सच्चाई की आवाज दबेगी।"

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article