बस्ती स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, GRP पुलिस ने तीन यात्रियों को मौत के मुंह से निकाला; देखें Video

बस्ती रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक यात्री पैर फिसलने से नीचे गिर गया और उसकी दो बेटियां भी पिता को देख नीचे कूद गईं। जिससे तीनों चलती ट्रेन के नीचे आने वाले थे। गनीमत है कि जीआरपी पुलिस ने उन्हें मौके पर खींच लिया और तीनों की जान बच गई।

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने देवदूत बनकर तीन जिंदगियां बचा ली। स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से तीन यात्रियों की जान जोखिम में आ गई। तभी मौके पर मौजूद जीआरपी पुलिस ने अपनी सूझबूझ और फुर्ती से तीनों की जान बचा ली। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें यात्री गिरते हुए और पुलिसकर्मी उन्हें बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

Basti train mishap

पुलिस ने बचाई ट्रेन से गिरे यात्रियों की जान

ट्रेन से कैसे गिरे तीन यात्री

यह घटना बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 की है। जहां सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना होने वाली थी। तभी एक यात्री अपनी बेटियों के साथ ट्रेन पर चढ़ रहा था। इसी दौरान शख्स का पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन के नीचे गिरने वाला था। पिता को गिरता देख उसकी दोनों बेटियां भी चलती ट्रेन से कूद गईं। जिससे तीनों ट्रेन के नीचे जाने वाले थे। तभी वहां मौजूद प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार यादव ने अन्य पुलिसकर्मयों की मदद से तीनों को मौत के मुंह से खींचकर बाहर निकाल लिया।

End of Feed