Gorakhpur: स्कूल छोड़ने वाले ऑटो ड्राइवर के प्यार में पड़ी थी टीचर, शादी से किया इनकार तो पुलिस तक पहुंची बात

Gorakhpur News Today (गोरखपुर की खबर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र में एक शिक्षिका द्वारा ऑटो चालक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया गया है। चार साल तक चले प्रेम संबंध के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट स्कूल में कार्यरत शिक्षिका ने एक ऑटो चालक पर चार साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने सहजनवां थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Teacher accused auto driver in Gorakhpur

शिक्षिका ने ऑटो चालक पर लगाया आरोप (सांकेतिक फोटो)

जानकारी के अनुसार, शिक्षिका स्कूल आने-जाने के लिए नियमित रूप से ऑटो का सहारा लेती थी। इसी दौरान एक स्थानीय ऑटो ड्राइवर से उसकी जान-पहचान हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। युवती ने दूसरे ऑटो से आना-जाना छोड़ दिया और उसी ड्राइवर के साथ आने-जाने लगी। चार वर्षों तक दोनों के बीच नजदीकियां बनी रहीं।

End of Feed