Lucknow Gold and Silver Rate Today, 24 November 2022: ग्लोबल मार्केट का असर स्थानीय सर्राफा बाजार में साफ नजर आ रहा है। इसके कारण सोने-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। देशभर में आज यानी गुरुवार को सोने और चांदी के रेट जारी हो गए हैं। यूपी में सोने और चांदी के आभूषण या जेवर खरीदने वाले लोगों को झटका लगा है। यूपी में आज सोने और चांदी के दाम बढ़े हैं।
लखनऊ में आज के सोना और चांदी के भाव
राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोना आज 48,700 रुपये में प्रति 10 ग्राम का मिल रहा है। बीते दिन यह 48,400 रुपये प्रति दस ग्राम था। आज गुरुवार को रेट 300 रुपये ज्यादा हो गए हैं। इसके अलावा, राजधानी लखनऊ में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट प्रति 10 ग्राम 53,120 रुपये रहे। बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 52,800 रुपये प्रति दस ग्राम थी।
