UP के हर जिले में फ्री में होगा सीटी स्कैन, इन 6 जिलों में अब नहीं लगेगा यूजर चार्ज

उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में सीटी स्कैन जांच पर लगने वाला यूजर चार्ज अब बंद कर दिया गया है। जिसके बाद अब प्रदेश के सभी जिलों में सीटी स्कैन जांच की सुविधा भी मरीजों को फ्री में मिलेगी। इसके अलावा यूपी के 12 मेडिकल कॉलेज और कानपुर के दो संस्थानों में मेडिकल सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।

Free CT Scan in UP: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यूपी के सभी जिलों में मुफ्त सीटी स्कैन जांच की सुविधा मिलेगी। अभी तक प्रदेश के 6 जिलों में सीटी स्कैन जांच के एवेज में यूजर चार्ज लगता था। लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद और रायबरेली में मरीजों सेसीटी स्कैन जांच के लिए 500 रुपये शुल्क जमा कराया जाता था। लेकिन अब इन जिलों के मरीजों का सीटी स्कैन भी अन्य जिलों की तरह फ्री में होगा।

CT Scan

यूपी में मुफ्त में सीटी स्कैन जांच (फाइल फोटो)

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इन 6 जिलों में मरीजों को मुफ्त सीटी स्कैन जांच का तोहफा दिया है। ये जिले लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, मुरादाबाद, कुशीनगर, और रायबरेली हैं। इन जिलों में सीटी स्कैन जांच के लिए रोगी कल्याण निधि में बतौर यूजर चार्जेज 500 रुपये शुल्क जमा कराया जा रहा था। लेकिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर इस शुल्क को माफ कर दिया है। जिसके बाद अब प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में एक्सरे, पैथोलाजी, अल्ट्रासाउंड समेत दूसरी जांचों की तरह ही सीटी स्कैन भी निशुल्क हो गया है।

End of Feed