UP: बहराइच में पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या, गोली मारकर उतारा मौत के घाट, चुनावी रंजिश बनी मौत की वजह

UP: यूपी के बहराइच जिले में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश के चलते राजन अवस्थी की हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

UP: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि हरदी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के संबंध में वर्तमान ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

Crime News

बहराइच में पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या

चुनावी रंजिश बनी

जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या कथित तौर पर चुनावी रंजिश के कारण की गई है। पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली की पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे राजन अवस्थी (26) और वर्तमान प्रधान सीमा अवस्थी के पति सचिव अवस्थी के बीच चुनाव को लेकर रंजिश थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को एक बार फिर विवाद हुआ और इस दौरान पूर्व प्रधान के पुत्र राजन अवस्थी (26) को गोली मार दी गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में राजन के भाई ने प्रधान के पति सचिव अवस्थी, भतीजे मृत्युंजय अवस्थी और शिवम अवस्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

End of Feed