Dinesh Sharma: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने सोमवार को यानि 18 सितंबर को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। बता दें यह शपथ उन्होंने सदन की कार्यवाही शुरू होते लिया। वह लंबे समय से ही भाजपा के सदस्य है। वहीं, उन्हें 2014 में भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया गया। अब वह नवंबर 2026 तक रज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्य कर सकेंगे। वहीं, शर्मा पहले बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके है।
Up News: यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बने राज्यसभा के सदस्य, रह चुके है BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
261वें सत्र के पहले दिन ली शपथ
दरअसल, राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव कराना बहुत जरूरी हो गया था। वहीं, सराज्यसभा के 261वें सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने दिनेश शर्मा को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। इस शपथ के बाद वो राज्य सभा के सदस्य बन गए।
नवंबर 2026 तक होगा कार्यकाल
हालांकि हरद्वार दुबे भाजपा से ही राज्यसभा सदस्य थे। दुबे के निधन के बाद शर्मा को निर्वाचित किया गया। वहीं, इस सीट से निर्वाचित शर्मा का कार्यकाल नवंबर 2026 तक होगा।
BJP के रह चुके है राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बता दें 59-वर्षीय डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर है। वह लंबे समय से भाजपा के सदस्य हैं। उन्हें 2014 में भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। वह 2008 में पहली बार लखनऊ के महापौर निर्वाचित हुए थे। इसके बाद फिर वह 2012 में दोबारा लखनऊ के महापौर बने।
