Lucknow Metro Fire: बादशाह नगर स्टेशन पर मेट्रो कोच में लगी आग, ट्रेन से धुआं निकलते देख यात्रियों में मचा हड़कंप; यहां देखें पूरी वीडियो

Lucknow Metro Fire: बागशाह नगर मेट्रो स्टेशन पर लखनऊ मेट्रो के एक कोच में आग लग गई। मेट्रो से धुंआ निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया है। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए मेट्रो प्रशासन ने आग पर काबू पाया।

Lucknow Metro Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के एक कोच में आग लगने की सूचना सामने आई है। मेट्रो स्टेशन पर खड़ी मेट्रो के कोच से धुआं निकलने की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मेट्रो कोच में आग लगने और उससे धूआ निकलते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों को तुरंत मेट्रो ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी मिलते ही एक्सपर्ट की एक टीम पहुंची और जांच की गई। मेट्रो प्रशासन द्वारा सूचना प्राप्त करते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

Lucknow Metro Fire

लखनऊ मेट्रो में आग

यहां देखें वीडियो

जानकारी के लिए बता दें कि मेट्रो कोच में आग शॉक सर्किट के कारण लगी थी। मेट्रो कोच में लगी आग पर मेट्रो प्रशासन के अधिकारियों ने काबू पाया और इसके कारण की जांच शुरू की गई। बताया जा रहा है कि एक टेक्निकल फेलियर से शॉक सर्किट हुआ और आग लग गई। जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि ब्रेक में दिक्कत के कारण ये हादसा हुआ था। आग बुझाने और मामले की जांच के लिए अन्य ट्रेनों को काफी देर तक रोका गया।

End of Feed