गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके में लगी भीषण आग, कई दुकाने जलकर राख; मची अफरातफरी

Gorakhpur News: गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके में रविवार देर रात एक भीषण आग लग गई। आग ने एक तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें कई दुकानें थीं। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं-

Gorakhpur News: गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके में रविवार देर रात तीन मंजिला इमारत में आग लग जाने से कई दुकानें जल कर खाक हो गईं और करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने बताया कि इमारत में स्थित कपड़ों और आभूषणों की दुकानों में आग तेजी से फैल गई। उसने बताया कि आग की लपटों ने इमारत को अपनी चपेट में ले लिया जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने पहले स्वयं आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

Gorakhpur Fire.

गोरखपुर के कैंपियरगंज में लगी भीषण आग

मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

End of Feed