Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां लोगों को ठंड में ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। लोग कंबल-रजाई और अलाव के सहारे सर्दियों के दिन गुजार रहे हैं। यहां लोगों का हाल ठंड से बेहाल हो गया है। न्यूनतम तापमान के साथ अब अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। राजस्थआन में भीषण ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। हिमालयी हवाओं के कारण यहां ठंड बढ़ती जा रही है। आइए अब आपको बताए आज कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम का हाल -
राजस्थान में मौसम का हाल
राजस्थान में ठंड का स्तर बढ़ता ही जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड वेव का कहर देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड में लोग घरों से कम से कम और बहुत आवश्यकता होने पर ही बाहर जा रहे हैं। इस बीच सबसे अधिक परेशानी सुबह स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों और नौकरी-पेशा करने वाले लोगों को हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा जा रहा है। प्रदेश में ठंड इतनी बढ़ गई है कि राजस्थान के अजमेर जिले में सुबह के समय गाड़ियों पर बर्फ की परत जमी दिखाई जा रही है।
राजस्थान में शीतलहर का अटैक
मौसम केंद्र जयपुर द्वारा राजस्थान के 14 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, अलवर, बारां, भीलवाड़ा, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिला शामिल है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा
कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान
राजस्थान के में सबसे कम तापमान फतेहपुर में दर्ज किया गया है। शहर का न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान सबसे अधिक बाड़मेर में दर्ज किया गया। इसके अलावा माउंट आबू में 1.2 डिग्री, चूरू में 1.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.2 डिग्री, सीकर में 2.5 डिग्री, पिलानी, संगरिया में और सिरोही में 2.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ और करौली में 3.2 डिग्री, अलवर में 4 डिग्री, बीकानेर में 4.8 डिग्री, कोटा में 5.4 डिग्री, गंगानगर में 5.4 डिग्री, अजमेर में 5.5 डिग्री, जैसलमेर में 5.8 डिग्री, धौलपुर में 6.5 डिग्री, बाड़मेर में 9.9 डिग्री, जयपुर में 8.0 डिग्री और जोधपुर में 10 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
