लखनऊ

यूपी के अलीगढ़ में मीट फैक्ट्री में गैस लीक, कई लोग बेहोश; अस्पताल में भर्ती

यूपी के अलीगढ़ के अमरपुर कोंडला इलाके में एक मीट फैक्ट्री में कथित गैस रिसाव के बाद पांच लोग बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Image

मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड।

Photo : ANI

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अमरपुर कोंडला इलाके में स्थित एक मीट फैक्ट्री में देर रात गैस लीक की घटना हुई, जिसके कारण पांच लोग बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात हुई जब फैक्ट्री में काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक फैक्ट्री में गैस का रिसाव होना शुरू हो गया, जिससे वहां काम कर रहे पांच लोग बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोश लोगों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

फिलहाल, गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

अस्पताल में भर्ती

मलखान सिंह अस्पताल के डॉ. सचिन वर्मा ने कहा कि चार महिलाएं और एक पुरुष थे। इन्हें अमरपुर कोंडला से यहां लाया गया था। जो आदमी उन्हें यहां लेकर आया उसने अपनी पहचान जन्नत अली के रूप में बताई। उन्होंने कहा कि गैस रिसाव हुआ था जिसके कारण ये लोग बेहोश हो गए। हमने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा और ऑक्सीजन प्रदान की। जब हम कागजी कार्रवाई कर रहे थे तो जन्नत अली बिना हमें बताए उन्हें साथ लेकर गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article