लखनऊ

Bhadohi News: यूपी के भदोही में महिला के साथ अश्लीलता, दुकान में घुसकर की मारपीट, मामला दर्ज

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही में महिला दुकानदार के साथ एक नामजद और कुछ अज्ञात लोगों ने अश्लील हरकत की है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में घुसकर उसके कपड़े फाड़कर उसके साथ मारपीट की गई।

Image

यूपी के भदोही में महिला के साथ अश्लीलता

Bhadohi News: देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से सामने आया है। यहां एक महिला दुकानदार के साथ अश्लील हरकत की गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। लोगों को आते हुए देख आरोपी वहां से मौका देख फरार हो गए। इस घटना के खिलाफ पुलिस ने नामजद व्यक्ति के साथ कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

महिला दुकानदार के साथ अश्लील हरकत

बता दें कि ये घटना 29 नवंबर की है। लेकिन इसके संबंध में मामला काफी दिनों के बाद दर्ज करवाया गया है। घटना और प्राथमिकी दर्ज करने में बड़ा अंतराल होने के कारण इस मामले का खुलासा नहीं किया गया था। हाल फिलहाल में घटना सबके सामने आई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुरयावा थाना क्षेत्र के नेता नगर की है। डेयरी संचालक एक महिला अकेली दुकान में बैठी थी। तभी शैलंद्र कुमार उपाध्याय नाम का एक व्यक्ति आया और उसने महिला से घी मांगा। महिला ने घी खत्म हो जाने की जानकारी दी, जिसके बाद व्यक्ति वहां से चला गया। महिला का आरोप है कि उसके कुछ ही देर बाद आरोपी अन्य लोगों के साथ आया और दुकान में घुसकर उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के साथ अश्लील हरकत और मारपीट की गई।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, महिला के शोर मचाने पर आस-पास के अन्य दुकानदार वहां पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच करते हुए सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

(भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article