Bahraich Fire: बहराइच में चावल मिल में आग लगने से दर्दनाक हादसा, दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत

Bahraich Rice Mill Fire: बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में एक चावल मिल में अचानक लग गई। जिससे मिल में धुआं भर गया। इस हादसे के दौरान मिल में कई मजदूर मौजूद थे। जिनमें से 5 की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

Bahraich Rice Mill Fire: उत्तर प्रदेश के बहराइच में स्थित एक चावल मिल में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां आग के धुएं की चपेट में आने से पांच श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल राइस मिल में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

fire

सांकेतिक फोटो

हादसे के वक्त मिल में थे कई मजदूर

मामला दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित राजगढ़िया राइस मिल का है। जानकारी के अनुसार, राजगढ़िया राइस मिल में अचानक आग लग गई, घटना के समय कई मजदूर मिल में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण मिल के अंदर धुआं भर गया, जिसकी चपेट में आने से कई लोगों की हालत बिगड़ गई। सीएमएस डॉक्टर एमएम त्रिपाठी ने बताया कि आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह मिल दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित है। डॉक्टर की देखरेख में बाकी तीन मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

End of Feed