लखनऊ

हाय गर्मी! यूपी में आसमान से बरस रही आग, आज 44 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी; इस दिन से राहत मिलने की उम्मीद

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-Apr-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। साथ 44 जिलों में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कल भी हीटवेव को लेकर चेतावनी दी गई है। जिसके बाद यूपी में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। जिसके प्रभाव से यूपी में बारिश की एक बार फिर दस्तक हो सकती है

Heat (2)

सांकेतिक फोटो

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-Apr-2025: उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी, चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। यूपी के कई जिलों में आज भी लू का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी में आने वाले दिनों में गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। इस दौरान बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। जिसके चलते एक-दो दिन तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला थमने के आसार हैं।

यूपी के इन जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान 44 जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, आगरा, जालौन फिरोजाबाद,जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और रायबरेली में लू चलने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी से मामूली राहत के आसार

अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव आज दोपहर या शाम के बाद देखने को मिल सकता है। दो दिन बाद यूपी में बादलों की आवाजाही होने की संभावना है। जिसके चलते धूप के असर में भी कुछ कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है। वहीं 29 और 30 अप्रैल को यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

यूपी में दो दिन बाद गिरेगा पारा

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री नीचे गिर सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी में गर्मी से भले ही थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन तीन दिन बाद फिर से गर्मी कहर बरपाएगी। साथ ही तापमान भी 44 डिग्री पार जाने की संभावना है।

बांदा रहा सबसे गर्म जिला

यूपी में पिछले 24 घंटों में सबसे गर्म जिला बांदा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस कानपुर नगर में रहा। गुरुवार को यूपी में दोपहर में तेज गर्म हवा के थपेड़े पड़े। वहीं शाम को हवा की रफ्तार में कमी आई। अमौसी स्थित मौसम केद्र के मुताबिक रात 9 बजे तक हवा की स्पीड एक किमी प्रति घंटे से भी कम दर्ज की गई।

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article