लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला इमारत में आग लगने से मचा हड़कंप; 4 फायरमैन घायल

लखनऊ के अलीगंज में आज एक तीन मंजिला इमारत में अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट-सर्किट या ज्वलनशील सामग्री बताया जा रहा है।

Aliganj Building Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके में आज एक तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने बताया कि इमारत में मूर्ति निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाली फ्रेमिंग सामग्री रखी हुई थी, जिसमें आग लगी। दमकल प्रयासों के दौरान इमारत की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे चार फायरमैन घायल हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आग लगने के समय इमारत में कोई फंसा नहीं था और आसपास के घरों को सुरक्षा के मद्देनजर खाली कराया गया। फिलहाल आग लगभग काबू में है और दमकलकर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं।

Fire Breaks Out in Three-Storey Building in Aliganj (Photo: ANI)

अलीगंज में तीन मंजिला इमारत में आग लगी (फोटो: ANI)

अचानक लगी आग से मची अफरातफरी

अलीगंज में शुक्रवार शाम अचानक लगी आग ने इलाके में अफरातफरी मचा दी। आग ने पास के फोटो फ्रेम के गोदाम तक अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बीकेटी, इंदिरानगर और हजरतगंज फायर स्टेशन की कुल 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी प्रचंड थी कि तीनों मंजिलों से लपटें उठ रही थीं। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद दमकल टीम ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अंकुश मित्तल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। उन्होंने बताया कि शाम लगभग 6:30 बजे उस्मानपुर सेक्टर-के में आग की सूचना मिली थी। दमकल टीम ने मकान और गोदाम की हर मंजिल की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया कि कोई फंसा नहीं है।

End of Feed