संभल जामा मस्जिद विवाद: ASI टीम के साथ बदसलूकी, इंतजामिया कमेटी के खिलाफ FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद में निरीक्षण के लिए पहुंची भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम के साथ अभद्रता करने के आरोप में इंतजामिया कमेटी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। ASI की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही दूसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद परिसर के भीतर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसके बाद मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के एक कर्मचारी के खिलाफ ASI ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एक टीम मस्जिद के अंदर निरीक्षण करने के लिए पहुंची। ASI के आरोप के अनुसार, मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के कर्मचारी हाफिज ने ASI टीम के साथ अभद्रता की और विवाद की स्थिति पैदा करने के लिए मोहम्मद कासिफ खान नाम के एक शख्स को मौके पर बुला लिया। ASI टीम को मस्जिद के मुख्य गुंबद में प्रवेश करने से रोका गया। इंतजामिया कमेटी के कर्मचारियों द्वारा की गई अभद्रता और बाधा के कारण ASI टीम को निरीक्षण किए बिना ही मेरठ वापस लौटना पड़ा।

Sambhal News

ASI टीम के साथ अभद्रता के आरोप पर जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के खिलाफ FIR दर्ज

हाफिज और कासिफ खान पर मुकदमा दर्ज

ASI टीम के JE ने इस पूरी घटना को लेकर संभल सदर कोतवाली में जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के दोनों कर्मचारियों हाफिज और मोहम्मद कासिफ खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 (लोक सेवक के काम में बाधा डालना), 352 (हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), और 351(2) (सांकेतिक बल का प्रयोग) के तहत मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि पुलिस में ASI द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जिक्र किया गया है कि अभद्रता की यह घटना 8 अक्टूबर को जामा मस्जिद में निरीक्षण के दौरान हुई थी। ASI ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए संभल के जिलाधिकारी (DM) को भी एक आधिकारिक पत्र भेजा है।

End of Feed