गंगा दशहरा पर फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा; नदी में स्नान करते समये 6 लोग डूबे, 5 की मौत

फर्रुखाबाद में गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने गए 6 लोग गहरे पानी में जाने से डूब गए। जिनमें से एक व्यक्ति को आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया है। लेकिन 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई है।

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में गंगा दशहरा पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के अलग-अलग घाटों में गंगा स्नान कर रहे 6 लोग नदी में डूब गए। जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक युवक को लोगों ने बचा लिया है। ये लोग गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए। इस कारण डूबने से इनकी मौत हो गई। मृतकों में दो चचेरे भाई भी शामिल हैं। इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

drowning

(सांकेतिक फोटो)

मोहम्मादाबाद कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवसी 21 वर्षीय शीलू ढाई घाट पर गंगा नदी में पहनावन चढ़ाने गया था। इस दौरान नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। गोताखोरों ने उसे एक घंटे बाद बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं 17 वर्षीय सत्यम अपने चाचा-चाची के साथ ढाईघाट पर आया था। नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। जिसे देख चाचा-चाची ने शोर मचाया, तब गोताखोर वहां पहुंचे और 50 मिनट किशोर को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed