Famous Temple In Lucknow: लखनऊ के नागेश्वर नाथ मंदिर में रात में सांपों की जोड़ी करती है शिव की पूजा, किसी को नहीं पहुंचाते नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 09:07 PM IST

Famous Temple to Visit in Lucknow: राजधानी लखनऊ से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बख्शी के तालाब के पास बने गांव कोटवा में नागेश्वरनाथ मंदिर में रात के वक्त सांपों की जोड़ी भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती है। नाग के इस जोड़े को कई बार ग्रामीण और पुजारियों ने देखा भी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नागेश्वरनाथ मंदिर में रात में सांपों की जोड़ी करती है भगवान शिव की पूजा
  • नाग के इस जोड़े को कई बार ग्रामीण और पुजारियों ने देखा
  • किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती सांप की जोड़ी

Famous Temples in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 17 किलोमीटर दूर बख्शी के तालाब के पास स्थित कोटवा गांव में नागेश्वरनाथ का मंदिर है। मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह त्रेतायुग यानी रामायण काल का मंदिर है। मंदिर की दीवारों पर भी रामायण काल की चौपाइयां हैं। मंदिर की शिवलिंग पर दो सांपों की आकृति बनी है, इसलिए इस मंदिर का नाम नागेश्वर नाथ मंदिर है। नागेश्वर नाथ मंदिर में रात में सांपों की जोड़ी शिव की पूजा-अर्चना करती है। कभी-कभी नागों की जोड़ी पूरी रात पूजा के बाद सुबह तक यहीं रहती है, तो कभी सूर्य देव के निकलने से पहले ही वहां से चली जाती है।

lucknow news (3).

नाग के इस जोड़े को कई बार ग्रामीणों और पुजारियों ने देखा भी है। इसी कारण रात होने के बाद शिवलिंग के पास कोई आता-जाता नहीं है। मंदिर में मौजूद यह ऐसा शिवलिंग है कि इस पर आगे की तरफ और पीछे की तरफ दो सांपों की आकृति बनी है।

End of Feed