Lucknow News: लखनऊ में करोड़ों की जीएसटी चोरी, दो फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़

Lucknow News Today in Hindi (लखनऊ की खबर): लखनऊ में जीएसटी विभाग ने रामा इंटरप्राइजेज और बालाजी ट्रेडर्स नाम की दो कंपनियों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कुल 7.35 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप लगाया है। जांच में दोनों कंपनियों को फर्जी पाया गया है। दोनों फर्म ने सिर्फ कागजों पर ही कारोबार को दिखाया था। पुलिस ने दोनों मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच कर रही है।

Lucknow Crime News: लखनऊ में करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है, जहां दो फर्जी कंपनियों ने डॉक्यूमेंट्स में हेरा-फेरी कर 7.35 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी को अंजाम दिया। सीजीएसटी विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि इन कंपनियों ने भारी मात्रा में टर्नओवर दिखाया, लेकिन इन कंपनियो ने कोई वास्तविक व्यापारिक लेनदेन किया ही नहीं। इस खुलासे के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए हैं। इस संबंध में सीजीएसटी विभाग के दो सहायक आयुक्तों ने बख्शी का तालाब और मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

GST

सांकेतिक फोटो (PC- istock)

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार उपायुक्त राज्यकर अमर दीप वर्मा ने बताया रामा इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी बख्शी का तालाब के सरस्वती कांप्लेक्स में रजिस्टर्ड है। इसका जीएसटी नंबर 09AZAPY0272F2Z9 है। लेकिन जांच में पता चला कि इस पते पर इस नाम की कोई कंपनी नहीं है। इस फर्म के मालिक योगेश कुमार ने इसका पंजीकरण 9 जनवरी 2025 को कराया था। फर्म ने वर्ष 2025-26 में 13.33 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाया, जिससे 2.39 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी सामने आई।

End of Feed