लखनऊ

अब दोगुनी तेजी से होगी ट्रेन की टिकट बुक! IRCTC का सर्वर अपग्रेड शुरू, जानें तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम

आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के समय यात्रियों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए सर्वर अपग्रेड का काम शुरू कर दिया है। जिसे 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। नए नियमों के तहत तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन और ओटीपी अनिवार्य होगा। इससे बुकिंग स्पीड दोगुनी होगी और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगेगी, जिससे यात्रियों को बुकिंग में काफी राहत मिलेगी।

Image

सांकेतिक फोटो (फोटो साभार - istock)

भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा से जुड़े करोड़ों यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अक्सर आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुक करते समय तमाम समस्याओं से जूझते यात्रियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। दरअसल, आईआरसीटीसी ने अपने सर्वर को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे टिकट बुकिंग स्पीड बढ़ेगी और सिस्टम अधिक सुचारु रूप से काम करेगा। गामी 15 जुलाई तक अपग्रेडेशन का पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

65 फीसदी लोग IRCTC वेबसाइट-ऐप से करते हैं बुकिंग

वर्तमान में देशभर में 65 फीसदी से अधिक रेलवे टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप से बुक किए जाते हैं। लेकिन भारी लोड के कारण अक्सर सर्वर स्लो या क्रैश हो जाता है, जिससे यात्रियों को टिकट बुक करने में दिक्कत होती है। खासतौर पर तत्काल टिकट बुकिंग के समय पैसे कटने के बाद भी टिकट न मिलना और रिफंड में देरी आम समस्या है।

केवल ये यूजर्स ही कर सकेंगे रेलवे टिकट बुक

आईआरसीटीसी के नए नियमों के तहत 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, जिसे भरने के बाद ही बुकिंग प्रोसेस पूरा होगा। इसके अलावा केवल आधार से वेरिफाइड यूजर्स ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इससे अवैध सॉफ्टवेयर और टिकट ब्लैक मार्केटिंग पर भी लगाम लगेगी। आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार सर्वर अपग्रेडेशन के बाद बुकिंग स्पीड दोगुनी हो जाएगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट पाने में राहत मिलेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें