यात्रीगण कृपया ध्यान दें, लंबी दूरी की आठ ट्रेनें आज से फिर हुईं बहाल

जिन आठ लंबी दूरी की ट्रेनों को कुछ दिन पहले निरस्त किया गया था, आज से वे फिर से चलनी शुरू हो जाएंगी। इन ट्रेनों की बहाली से त्योहार के समय घर आने-जाने वाले यात्रियों को बहुत सुविधा हो जाएगी।

Indian Railway : नवरात्र, दिवाली या छठ पूजा पर ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने लंबी दूरी की आठ ट्रेनों को आज से बहाल कर दिया है। इन ट्रेनों को कुछ समय पहले निरस्त किया गया था, क्योंकि पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास दोहरीकरण, प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक का कार्य चल रहा था। लेकिन अब ये ट्रेनें आज से फिर पटरी पर दौड़ेंगी। जिसकी वजह से त्योहार के समय में अब यात्रियों को घर आने-जाने में आसानी होगी।

trains resume running

आठ निरस्त ट्रेनें आज से फिर शुरू

ये आठ ट्रेनें होंगी बहाल

आज से बहाल होने वाली ट्रेनों में इन आठ ट्रेनों का नाम शामिल है 15531/15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस , 22424/22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 14010/14009 बापूधाम मोतहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस, 05734/05733 अमृतसर-कटिहार स्पेशल एक्सप्रेस। ये ट्रेनें लंबी दूरी का सफर तय करते हुए जालंधर, अमृतसर, चंडीगढ़, दिल्ली होते हुए यूपी के पूर्वांचल और बिहार के जिलों तक जाती हैं। इस रास्ते पर सफर करने वालों को इन ट्रेनों की बहाली से बहुत सुविधा होगी।

End of Feed