UP News: उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर, कहीं बाढ़ तो कहीं गिरी बिजली, 24 घंटे में 11 लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2024, 01:51 PM IST

UP News: यूपी में बारिश से संबंधित घटनाओं में पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यहां कुछ लोगों की डूबने से तो वहीं कुछ लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है।

UP News: उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नदियां उफान पर है। कई गांव बाढ़ से प्रभावित है। नदियों और नहरों का जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ है। जलभराव के साथ यूपी में बिजली गिरने से मरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इसकी जानकारी राहत विभाग द्वारा दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम तक पूरे प्रदेश में बिजली गिरने और डूबने से कई लोगों की मौत हुई है।

UP News

उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर

बारिश संबंधित घटनाओं से 11 लोगों की मौत

राहत विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम 6:30 बजे से शनिवार शाम 6:30 बजे तक पांच लोगों के डूबने से और पांच लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। विभाग ने बताया कि गाजीपुर जिले में एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में औसतन 7.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। राहत विभाग के मुताबिक, इस अवधि में 75 जिलों में से 19 जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई। हमीरपुर जिले में सबसे अधिक 163.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

End of Feed