लखनऊ

Dhanteras 2023: लखनऊ में इस समय है धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त, इन बाजारों से करें सोने-चांदी की शॉपिंग

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Lucknow 2023: धनतेरस के पर्व पर लखनऊ में पूजा का शुभ मुहूर्त कौन सा है और किन बाजारों से धनतेरस की शॉपिंग किफायती दामों में कर सकते हैं, आइए इस बारे में सब जानते हैं।

Image

लखनऊ में धनतेरस का शुभ मुहूर्त (फोटो साभार - istock)

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Lucknow 2023: भारत के लोग खरीदारी के लिएजिस दिन का सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं वो दिन आ गया है। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस का त्योहार पड़ रहा है। इस दिन सोने-चांदी से लेकर वाहन समेत कई चीजों की खरीदारी की जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी का इतना ज्यादा महत्व है कि लोग साल भर इस दिन का इंतजार करते हैं। माना जाता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदी गई कोई भी चीज लंबे समय तक लाभ देती है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी, कुबेर और आरोग्य के देवता धनवंतरी की पूजा विधिवत की जाती है। धनतेरस की पूजा शुभ मुहूर्त में करना जरूरी होता है। लखनऊ में भी धनतेरस को लोग धूम धाम से मनाते हैं। इस दिन लोग बाजारों में शॉपिंग के लिए जरूर जाते हैं और शाम के समय शुभ मुहूर्त में धनतेरस की पूजा की जाती है। आइये जानते हैं कि लखनऊ में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

लखनऊ में इस समय करें धनतेरस पूजा

लखनऊ में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त - 17:35 से 19:32

लखनऊ में प्रदोष काल - 17:18 से 19:55

लखनऊ में वृषभ काल - 17:35 से 19:32

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - 10 नवम्बर 2023 को 12:35 बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त - 11 नवम्बर 2023 को 13:57 बजे

लखनऊ के बाजारों में धनतेरस की धूम

लखनऊ के बाजार धनतेरस और दिवाली के लिए सजे हुए हैं। यहां के मार्केट में दीपावली के दिए और लाइटों से लेकर धनतेरस के लिए सोना-चांदी और बर्तनों तक सब कुछ मिलता है। लखनऊ के बाजारों में हर साल धनतेरस पर खूब भीड़ देखने को मिलती है। इस साल भी धनतेरस पर लोग खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में बाजारों में आएंगे। लखनऊ में धनतेरस की शॉपिंग के लिए कई बेस्ट मार्केट हैं, जिनके नाम नीचे बताए गए हैं।

धनतेरस शॉपिंग के लिए लखनऊ के बेस्ट मार्केट

गोल मार्केट

आलमबाग मार्केट

अमीनाबाद मार्केट

कपूरथला मार्केट

हजरतगंज मार्केट

चौक मार्केट

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article