Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Indore 2023: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान इस दिन भगवान धन्वंतरी अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को को मनाया जा रहा है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा करने का विधान है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीददारी के साथ बर्तनों की खरीद को भी काफी शुभ माना जाता है। इसलिए अगर आप भी धनतेरस के खास मौके पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो जानें इंदौर का सही मुहूर्त।
धनतेरस पूजा मुहूर्त - शाम 06:03 बजे से रात 08:01 बजे तक
- अवधि - 01 घंटा 58 मिनट
- प्रदोष काल - शाम 05:45 बजे से रात 08:19 बजे तक
- वृषभ काल - 06:03 PM से 08:01 PM तक
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ - 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12:35 बजे से
- त्रयोदशी तिथि समाप्त - 11 नवंबर 2023 को दोपहर 01:57 बजे
छप्पन बाजार/ सराफा बाजार/ सीतलामाता बाजार/ तोपखाना बाजार
