आगरा

Dhanteras 2023: आगरा में इस शुभ मुहूर्त में करें धनतेरस पूजा, सोने-चांदी की खरीददारी के लिए बेस्ट हैं ये मार्केट

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Agra 2023: धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा और सोने-चांदी की खरीदारी का बहुत महत्व है इस दिन आगरा में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त कौन सा है और आगरा के कौन से बाजार धनतेरस की शॉपिंग के लिए बेस्ट है, आइए इस बारे में सब जानते हैं।

Image

आगरा में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Agra 2023: देशभर में धूम धाम से मनाए जाने वाले दीपावली के पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस पड़ रहा है। जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस पूजा प्रदोष काल के दौरान ही की जाती है। प्रदोष काल सूरज ढूबने के बाद शुरू होकर ढाई घंटे के करीब रहता है। आगरा में धनतेरस की पूजा करने का शुभ मुहूर्त किस समय है, आइए जानते हैं।

आगरावासी इस समय करें धनतेरस पूजा

आगरा में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त - 17:46 से 19:43 तक

आगरा में प्रदोष काल - 17:29 से 20:06

आगरा में वृषभ काल - 17:46 से 19:43

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - 10 नवम्बर 2023 को 12:35 बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त - 11 नवम्बर 2023 को 13:57 बजे

धनतेरस पर खरीदारी का महत्व

धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तनों की खरीदारी का बहुत महत्व है। इस दिन खरीदारी करने के लिए बाजारों में भारी भीड़ उमड़ती है। धनतेरस पर आगरा के बाजारों में भी खूब रौनक नजर आती है। आगरा में बहुत से ऐसे फेमस बाजार है जहां आपको धनतेरस पर किफायती दामों में शॉपिंग करने को मिलेगा। इन बाजारों से शॉपिंग करने पर आपके बटुए पर भी बोझ नहीं पड़ेगा।

धनतेरस शॉपिंग के लिए आगरा के बेस्ट बाजार

सदर बाजार

सुभाष बाजार

किनारी बाजार

शाह मार्केट

राजा मंडी मार्केट

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!