सरकार बनाम संगठन की बहस के बीच डिप्टी CM औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे

उत्तर प्रदेश में सरकार बनाम संगठन के बीच उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज सुबह अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह-सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर अटेंडेंस रजिस्टर के साथ ही दवाओं के स्टॉक का भी जायजा लिया।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और सरकर के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। राज्य में हालात सरकार बनाम संगठन के बन गए हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) हैं तो दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)। केशव मौर्य ने हाल में यह कहकर सरकार बनाम संगठन के झगड़े को हवा दी थी कि संगठन, सरकार से बड़ा बड़ा होता है। इस बीच बुधवार को दिनभर लखनऊ और दिल्ली में मुलाकातों का दौर जारी रहा। इधर गुरुवार सुबह दूसरे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक औचक निरीक्षण पर निकले।

Brijesh Pathak

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) आज यानी गुरुवार 18 जुलाई की सुबह फतेहपुर में औचक निरीक्ष अभियान पर निकले। उपमुख्यमंत्री अचानक यहां के जिला अस्पताल में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इससे पहले वह रायबरेली में बछरावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में पहुंचे थे।

End of Feed