DA Hike: यूपी में छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, अब 221% मिलेगा डीए

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 25, 2023, 08:57 AM IST

DA Hike News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 9% की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया। अब मूल वेतन के 221% की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।

DA Hike News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। यूपी सरकार ने कर्मचारियों को मूल वेतन के 221% की दर से महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों को अब तक 212% की दर से महंगाई भत्ता मिलता रहा है। इस तरह डीए 9% की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशांत त्रिवेदी ने बुधवार को सरकार का आदेश जारी कर दिया। सरकार के आदेश के मुताबिक छठे वेतन आयोग के तहत योगी सरकार की ओर से जारी सैलरी स्ट्रक्चर में कार्यरत राज्य कर्मियों को इस वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

UP employees DA, Dearness Allowance, Sixth Pay Commission

यूपी के कर्मचारियों का बढ़ा डीए

इन्हें मिलेगा यूपी डीए बढ़ोतरी का फायदा

महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी का फायदा पूर्णकालिक कर्मचारी, प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, कार्यभारित कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी और यूजीसी वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा। जो 7वें वेतन आयोग के तहत लाभ नहीं ले रहे हैं।

End of Feed