Lucknow News: साइबर ठगों की नई चाल, फर्जी कस्टमर केयर बनकर उड़ाए 92,000 रुपये

लखनऊ में अतुल कुमार त्रिपाठी नाम के युवक से फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर के नाम पर ठगों ने धोखाधड़ी की। साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 5 बार में 92,219 रुपये निकाल लिए। जब अतुल ने यूपी कॉप पोर्टल पर शिकायत करने की कोशिश की तो वह रिजेक्ट हो गई। जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल हजरतगंज और स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Lucknow Cyber Crime News: लखनऊ में एक युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें ठगों ने खुद को कस्टमर केयर बताकर पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से करीब 92 हजार रुपये उड़ा लिए। साइबर धोखाधड़ी की यह वारदात सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के निवासी अतुल कुमार त्रिपाठी के साथ हुई है। ठगों ने पांच फर्जी ट्रांजैक्शन के जरिए हजारों रुपये निकाल लिए। अतुल ने इस मामले में बाद में उन्होंने साइबर सेल हजरतगंज और स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

cyber crime

सांकेतिक फोटो - (PC - istock)

फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर बनकर किया कॉल

दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार यह घटना 16 जून की शाम 7 बजे की है, जब ठगों ने फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर के नाम पर अतुल को कॉल किया। ठगों ने उन्हें झांसे में लेकर बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से एक के बाद एक पांच फर्जी ट्रांजैक्शन कर दिए। ठगों ने राज रिलायंस रिटेल से 18,999 रुपये, गोडैडी इंडिया से 26,921 रुपये, रिलायंस रिटेल लिमिटेड से 12,299 रुपये और गूगल सर्विस मुंबई से दो बार क्रमश: 25,000 रुपये और 9,000 रुपये की रकम निकाल ली। इस तरह ठगों तक कुल 92,219 रुपये पहुंच गए।

End of Feed