UP के युवाओं की पहली पसंद बना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, लाखों युवाओं ने किया आवेदन

वित्तीय वर्ष 2025-26 के 6 माह में ढाई लाख से अधिक युवाओं ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के लिए आवेदन किया है। 6 माह में राज्य के 63 हजार से ज्यादा युवाओं को लोन वितरित किया गया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं के सपनों को पंख दे रहा है। सबसे अधिक 2,003 युवाओं को लोन वितरित कर जौनपुर टॉप पर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने की दिशा में लगातार आवश्यक कदम उठा रहे हैं। इसी के तहत सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे हैं। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बन गयी है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के 6 माह में अब तक प्रदेश भर में ढाई लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जबकि योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 लाख 50 हजार लोन वितरण का लक्ष्य रखा है। इन आंकड़ों से साफ है कि सीएम योगी की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को अपनी आकर्षित कर रही है और वह इससे जुड़कर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। वहीं योजना का लाभ देने में पूरे जौनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है जबकि दूसरे स्थान पर आजमगढ़ और तीसरे स्थान पर कौशांबी है।

CM Youth Entrepreneur Development Scheme

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के आवेदन में जौनपुर टॉप पर

6 माह में ढाई लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन

पूरे देश में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ही है, जो प्रदेश के युवाओं को सिर्फ रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर नहीं दे रही है, बल्कि उन्हें एक मजबूत उद्यमी बनने के लिए सक्षम बना रही है। इसी का असर है कि युवा न सिर्फ अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य 1 लाख 50 हजार के सापेक्ष 6 माह में पूरे प्रदेश से 2,55,174 युवा लोन के लिए आवेदन कर चुके हैं, जबकि 2,08,097 आवेदनों को बैंक को फॉरवर्ड कर दिया गया है। इनमें से 64,673 आवेदनों को बैंक ने लोन देने की स्वीकृति दे दी है जबकि 63,009 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन वितरित किया जा चुका है।

End of Feed