Bahraich: भेड़िए के आतंक के बीच, सीएम योगी ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा; पीड़ित परिवारों को राहत किट और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहराइच के भेड़िया प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने मृतक बच्चों और घायल परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और अधिकारियों को भेड़िये को जल्द पकड़ने या मार गिराने के निर्देश दिए।

CM Yogi Adityanath Bahraich Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद बहराइच के भेड़िया प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने मृतक बच्चों और घायल हुए लोगों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भेड़िये को जल्द पकड़ा जाए या मार गिराया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 21 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है और पुलिस तथा वन विभाग की टीमों को अलग-अलग तैनात किया गया है। साथ ही, प्रभावित इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग का भी आदेश दिया गया है।

CM Yogi Visits Bahraich Amid Wolf Danger (Photo: @myogiadityanath)

भेड़िये के खतरे के बीच सीएम योगी ने किया बहराइच का दौरा (फोटो: @myogiadityanath)

भेड़िए का खौफ होगा जल्द खत्म

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित परिवारों से कहा कि जिनके घरों में पक्के मकान नहीं हैं, जिनके पास शौचालय नहीं है या जिनके घरों में दरवाजे नहीं हैं, उन्हें तुरंत आवास, शौचालय और दरवाजे उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद प्रभावित परिवार काफी संतुष्ट और आश्वस्त दिखाई दिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भेड़िये को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा या मार गिराया जाएगा।

End of Feed