UP News: दशहरा-दीपावली पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, अलर्ट रहेंगी विद्युत टीमें

यूपी में दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली पर प्रदेश को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। सीएम योगी ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आगामी दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत प्राप्त होगी। इसके लिये आवश्यक निर्देश विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों और डिस्कॉम को दे दिये गये हैं। उप्र. पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बताया है कि इन प्रमुख त्योहारों के अवसर पर प्रदेश को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

Electricity Supply on Festival Dussehra Diwal

दशहरा मेला प्रतिकात्मत

धार्मिक स्थलों पर नहीं कटेगी बिजली

उन्होंने बताया कि वर्तमान में नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति बेहतर रहे और सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत प्राप्त हो, इसके लिये कड़े निर्देश दिये गये हैं। वितरण में लगे अधिकारियों को सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिये कहा गया है। डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशकों, मुख्य अभियन्ताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकार की मंशा के अनुरूप नवरात्रि के अवसर पर शक्ति पीठो एवं धार्मिक स्थलों को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो में सावधानी बरतें साथ ही स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधो को भी कम से कम समय में ठीक करायें।

End of Feed