UP: सीएम ने करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कहा संभल में पाप करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

यूपी के सीएम योगी ने गुरुवार को संभल में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने इस दौरान संभल में पाप फैलाने वाले आक्रमणकारियों पर निशाना साधा। सीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि संभल की सच्चाई छुपाने वाले लोगों को उनके पापों की सजा मिलेगी। इसके साथ ही सीएम ने संभल संवाद ऐप का उद्घाटन किया।

UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संभल जिले के बहजोई में प्रदेश को 659 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने संभल की धार्मिक विरासत के संरक्षण, ऐतिहासिक अन्यायों और राजनीतिक विरोधियों पर तीखे हमले किए। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि संभल शहर हिंदू आस्था का प्रतीक बताते हुए देशी आक्रांताओं, कांग्रेस और सपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि संभल में पाप करने वालों को कड़ी-कड़ी से सजा मिलेगी।

CM Yogi

सीएम योगी ने किया करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन (फोटो -टाइम्स नाउ नवभारत)

विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारे तीर्थों को नष्ट करने का कार्य किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल की ऐतिहासिक सच्चाई को उजागर करते हुए विदेशी आक्रांताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संभल में कभी 68 तीर्थ, 19 पावन कूप और परिक्रमा मार्ग थे, लेकिन "विदेशी बर्बर आक्रांताओं ने हमारे तीर्थों को अपवित्र और नष्ट करने का कार्य किया। सभी कूपों और तीर्थों पर कब्जे हो गए। 24 और 84 कोस परिक्रमा मार्ग को बाधित किया गया। एक सत्य को छिपाने का कुत्सित प्रयास किया गया।" मुख्यमंत्री ने इस अन्याय को 'कुत्सित चेष्टा' बताते हुए जोर देकर कहा कि उनकी सरकार अब इन 68 तीर्थों और 19 कूपों के पुनरुद्धार की जिम्मेदारी उठाएगी। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे उन्होंने काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिरों का पुनरोद्धार किया, वैसे ही संभल के तीर्थों को भी नया जीवन दिया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि विकास तभी सार्थक होता है जब वह विरासत के साथ जुड़ता है। ये विरासत का संरक्षण भी है और वर्तमान एवं भविष्य के सुनहरे सपने को उड़ान देने का अभियान है।

End of Feed