यूपी में बर्ड फ्लू की आहट, सीएम योगी ने किया हाई अलर्ट!

UP News: उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के संक्रमण की आशंका के मद्देनजर सीएम योगी के निर्देश दिए है कि सभी प्राणी उद्यानों में बर्ड फ्लू से सुरक्षा के लिए उच्चतम सतर्कता बरती जाए। सभी वन्य जीवों और पक्षियों की जांच की जाए और भोजन को जांच के बाद ही उन्हें खिलाया जाए। सीएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारियों को पीपीई किट सहित जरूरी सुरक्षा उपकरण भी दिए जाएं।

UP News: उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू (एच 5 एवियन इंफ्लुएंजा) संक्रमण की आशंका को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के समस्त प्राणी उद्यानों, पक्षी विहारों, नेशनल पार्कों, वेटलैंड क्षेत्रों और गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित पशु-पक्षियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए।

Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

सभी वन्य जीवों और पक्षियों की होगी जांच

सीएम योगी ने कहा कि इस संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइनों के अनुरूप सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राणी उद्यान परिसरों को नियमित रूप से सैनेटाइज किया जाए और आवश्यकतानुसार ब्लो टॉर्चिंग की प्रक्रिया भी अपनाई जाए। सभी वन्य जीवों एवं पक्षियों की जांच की जाए और उनके आहार की गहन जांच के उपरांत ही उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जाए।

End of Feed