CM योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति से उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा मजबूत

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की सख्ती का असर NCRB रिपोर्ट में दिख रहा। यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर राष्ट्रीय औसत से 11 फीसद कम है। सख्त कानून और मिशन शक्ति के दम पर महिलाओं की सुरक्षा बेहतर हुई है और देश में अब यूपी 17वें स्थान पर है। योगी सरकार की सख्त कार्रवाई ने विभिन्न श्रेणियों में महिलाओं के खिलाफ अपराध घटाए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति और मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन ने यूपी को महिलाओं की सुरक्षा के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर स्थिति में ला खड़ा किया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की क्राइम इन इंडिया 2023 रिपोर्ट में योगी सरकार की बेहतर कानून व्यवस्था और महिलाओं सुरक्षा को लेकर सकारात्मक तस्वीर सामने आई है।

Yogi Adityanath

यूपी में महिलाओं के खिलाफ कम हुए क्राइम के आंकड़े

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर राष्ट्रीय औसत से कम रही। वर्ष 2023 में महिलाओं से जुड़े 66,381 मामले दर्ज हुए, लेकिन प्रति लाख महिला आबादी पर अपराध दर केवल 58.6 रही, जो राष्ट्रीय औसत 66.2 से करीब 11 प्रतिशत कम है। इस आधार पर यूपी महिलाओं के खिलाफ अपराध दर में देशभर में 17वें स्थान पर है।

End of Feed