सोशल मीडिया के इस्‍तेमाल पर CM योगी बोले- 'इसका हो रहा दुरुपयोग, विश्‍वसनीयता बनाए रखना जरूरी'

CM Yogi Adityanath : सीएम योगी ने कहा कि, पहले के विपरीत जब लोग देश और विदेश में होने वाली घटनाओं के बारे में जानने के लिए सुबह का अखबार पढ़ते थे, अब सोशल मीडिया के माध्यम से हर पल लोगों तक खबर पहुंच रही है।

CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, केंद्र में नरेन्‍द्र मोदी सरकार के पिछले नौ वर्षों के शासन में भारत में कैसा बदलाव आया है, इस बारे में प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा सकता है। दअसल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक पटल पर भारत का कद बढ़ा है और इसमें सोशल मीडिया की भी अहम भूमिका रही है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और कई अन्य नेता उपस्थित थे।

​CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath News, Yogi Adityanath news in hindi

सीएम योगी आदित्‍यनाथ।

'सोशल मीडिया को बढ़ावा देना चाहिए'

यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, देश की क्षमता अब दुनिया देख रही है और हमें सोशल मीडिया के माध्यम से इसे बढ़ावा देना चाहिए। लगभग 20 साल पहले, प्रिंट मीडिया का बोलबाला था। फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दिखाई दिया। पहले, बहुत सारे समाचार चैनल नहीं थे, लेकिन समय के साथ, यह संख्या बढ़ती गई। साथ ही, पिछले सात से आठ वर्षों में सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया में तेज वृद्धि देखी गई है।

End of Feed