लखनऊ में सजा ज्ञान का महाकुंभ, CM योगी ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का उद्घाटन; शिक्षा और किताबों के महत्व पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ यूनिवर्सिटी में गोमती बुक फेस्टिवल का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने इस मौके पर बच्चों और युवाओं को स्मार्टफोन से दूरी और किताबों का महत्व बताया। उन्होंने स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी दीदीयों को पीएम मोदी की लिखी 'एग्जाम वारियर्स' किताब भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने हर छात्र से की कम से कम एक पुस्तक खरीदने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित चौथे गोमती बुक फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें पुस्तकों से परिचित कराने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी दीदीयों को पुस्तकें भेंट की। उन्होंने कहा कि अच्छी पुस्तक योग्य मार्गदर्शक बनकर सदैव हमारे जीवन का पथप्रदर्शक बनती हैं और जीवन को आगे बढ़ाती हैं।

Lucknow book Fair

CM योगी ने गोमती बुक फेस्टिवल का उद्घाटन किया

सीएम ने पुस्तक मेले को बताया साहित्य का महाकुम्भ

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 9 दिन तक लखनऊ विश्वविद्यालय में पुस्तक मेला चलेगा, जहां आने वाले लोग ज्ञान और साहित्य के महाकुम्भ का अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने बच्चों और युवाओं से स्मार्टफोन पर कम समय बिताने की अपील की और रोजाना कम से कम एक घंटा रचनात्मक और ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ें।

End of Feed