जनता दर्शन में CM योगी आदित्यनाथ ने सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का आश्वासन दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ‘जनता दर्शन’ में 50 से ज्यादा लोगों की फरियादें सुनीं और तुरंत समाधान का भरोसा दिलाया। रायबरेली से आए किडनी-हृदय रोगी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा सरकार हर जरूरतमंद को इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी सोमवार 15 सितंबर को 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 50 से ज्यादा लोगों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने हर फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए।

CM Yogi in Janta Darshan

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

कार्यक्रम में रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र के ग्राम बरवलिया से एक युवक भी पहुंचा। युवक ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि उसके पिता किडनी, दिल और यूरिन संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज निजी अस्पताल में संभव नहीं हो पा रहा है। इस पर सीएम योगी ने तत्काल मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल से इलाज का एस्टिमेट मंगवाने को भी कहा, ताकि आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

End of Feed