Pilibhit News: शिकार की तलाश में गांव पहुंचा सियार, ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला; वन विभाग ने की कार्रवाई

Pilibhit News: पीलीभीत जिले में एक सियार के मानव बस्ती में घुस आने के बाद ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना के बाद रविवार को अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है-

Pilibhit News: पीलीभीत जिले में मानव बस्ती में घुसे एक सियार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में रविवार को अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि वन दारोगा सोनी सिंह की तहरीर पर रविवार को अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि चार दिसंबर को सुबह सात बजे उन्हें सूचना मिली कि तीन दिसंबर की शाम को न्यूरिया थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव के निवासी लेखराज को बाजार से वापस लौटते समय गिधोर गांव के पास सियार ने हमला करके घायल कर दिया था, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए थे।

Pilibhit News.

सांकेतिक फोटो

सियार का शव बरामद

सूत्रों के मुताबिक तहरीर में कहा गया है कि घायल लेखराज द्वारा बताए गए घटनास्थल गिधौर गांव के पास खिरका फार्म जाने वाले रास्ते पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि आसपास छानबीन करने पर मझौला ड्यूनीडाम मार्ग के किनारे घटनास्थल के पास एक सियार का शव बरामद हुआ।

End of Feed