यूपी के फतेहपुर में नूरी मस्जिद पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात; PWD ने पहले ही दे दिया था नोटिस

फतेहपुर में जिस मस्जिद को गिराया गया है, वो नूरी जामा मस्जिद के नाम से जाना जाता है। लोक निर्माण विभाग ने मस्जिद का कुछ हिस्सा हटाए जाने के लिए 17 अगस्त 2024 को एक नोटिस मस्जिद प्रबंधन समिति को दिया था, लेकिन मस्जिद प्रबंधन द्वारा इस पर अमल नहीं किया गया।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक मस्जिद पर सरकार ने बुलडोजर चलवा दिया है। इस मस्जिद को गिराने के लिए पहले ही PWD ने नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद भी अवैध हिस्सा नहीं हटाया गया, जिसके बाद मंगलवार सुबह प्रशासन ने मस्जिद के अवैध हिस्से को गिरा दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिसबल तैनात रहा।

End of Feed