लखनऊ

बलिया में खड़े टेंपो से बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत, चालक मौके से फरार

Ballia Road Accident: बलिया के निरुपुर गांव के बलिया-बैरिया राजमार्ग पर एक बाइक की टक्कर खड़े टैंपो से हो गई। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने दोस्त के साथ भाई की शादी से वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ। वहीं टेंपो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है।

Image

बलिया में रोड एक्सीडेंट

Ballia Road Accident: बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के निरुपुर गांव में मंगलवार सुबह एक मोटरसाइकिल खड़े टेंपो से जा टकराई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हल्दी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद टेंपो चालक वाहन सहित फरार हो गया।

बलिया-बैरिया राजमार्ग पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, निरुपुर गांव में मंगलवार सुबह बलिया-बैरिया राजमार्ग पर खड़े टेंपो में एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसमें रमेश साहनी (38) तथा लखन साहनी (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

टेंपो चालक के खिलाफ कार्रवाई

घटना के समय रमेश साहनी अपने भाई की शादी में रेवती थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा में शामिल होकर आज सुबह अपने दोस्त लखन साहनी के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। लखन साहनी बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे। हल्दी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में टेंपो चालक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article