लखनऊ में मायावती की 'कमबैक' रैली आज, कांशीराम की पुण्यतिथि पर BSP दिखाएगी ताकत, 2027 के लिए होगा आगाज

बहुजन समाज पार्टी (BSP) संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर को लखनऊ में मायावती एक बड़ी रैली करने जा रही हैं। जिसमं पार्टी ने करीब 5 लाख समर्थक जुटाने का लक्ष्य रखा है। बसपा के लिए यह 'कमबैक' रैली मानी जा रही है।

कांशीराम की पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर को लखनऊ में बसपा की बड़ी रैली का आयोजन हो रहा है। इस रैली में 5 लाख की भीड़ जुटाने का मेगा प्लान है। इस रैली के लिए गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता जुटने लगे। बसपा सुप्रीमो मायावती इस रैली को संबोधित करेंगी। कहा जा रहा है कि इस रैली के जरिए बसपा अपनी ताकत दिखाएगी। इसे मायावती के लिए 'कमबैक' रैली के तौर पर देख जा रहा है। इतना ही नही, कहा जा रहा है कि इस रैली के जरिए मायावती साल 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा की तैयारियों का आगाज भी करेंगी।

bsp rally

लखनऊ में BSP की बड़ी रैली

2027 में 2007 वाला करिश्मा दोहराने की तैयारी

लखनऊ में कांशीराम स्मारक में इस रैली का आयोजन होना है, लिहाजा तैयारियां जोरों पर हैं। यूपी के हर हिस्से से बसपा समर्थकों में लखनऊ लाने का इंतजाम किया जा रहा है। रैली में शामिल होने के लिए प्रत्येक जाति और पंथ के लोगों को आमंत्रित किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के कोने-कोने से बसपा कार्यकर्ता और समर्थक बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों के जरिए लखनऊ आ रहें है। नेता और कार्यकर्ता इसे 2027 में होने वाले चुनाव की तैयारी के रूप में देख रहे हैं। उन्हें उम्मीद है 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी 2007 वाले करिश्मे को दोहरा सकती है।

End of Feed