UP Politics: मायावती ने सपा को 'जबरदस्त दलित विरोधी' पार्टी बताया, योगी सरकार से कर डाली ये अपील

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 8, 2024, 03:59 PM IST

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा, 'वैसे भी सपा के दो जून 1995 सहित घिनौने कृत्यों को देखते हुए व इनकी सरकार के दौरान जिस प्रकार से अनेकों दलित-विरोधी फैसले लिये गये हैं।'

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर करारा हमला किया और उसे ‘जबरदस्त दलित विरोधी’ करार दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा पर अपने पिछले शासन काल में बसपा कार्यालय के सामने पुल बनवाकर उसे ‘असुरक्षित’ करने का भी आरोप लगाया और मौजूदा सरकार से पार्टी कार्यालय को किसी अन्य सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित करने का भी आग्रह किया है। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट कर सपा को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

​mayawati, bsp chief mayawati, mayawati latest news, mayawati hindi news, akhilesh yadav, akhilesh yadav latest news, lucknow news, yogi adityanath, up politics



मायावती।

उन्होंने कहा, ‘‘सपा अति-पिछड़ों के साथ-साथ जबरदस्त दलित-विरोधी पार्टी भी है। हालांकि बसपा ने पिछले लोकसभा आम चुनाव में सपा से गठबंधन करके इनके दलित-विरोधी चाल, चरित्र व चेहरे को थोड़ा बदलने का प्रयास किया। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद ही सपा पुनः अपने दलित-विरोधी जातिवादी एजेंडे पर आ गई।’’ मायावती ने जून 1995 में हुए चर्चित ‘गेस्ट हाउस कांड’ का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जिससे भी गठबंधन की बात करते हैं उनकी पहली शर्त बसपा से दूरी बनाए रखने की होती है, जिसे मीडिया भी खूब प्रचारित करता है।

End of Feed